{"_id":"58dbe69d4f1c1b4477640271","slug":"devi-temples-glittering","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन जगमग रहे देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन जगमग रहे देवी मंदिर
Amarujala Bureau
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि की रौनक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की सख्ती का असर नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर दिखा। नवरात्र की प्रतिप्रदा को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक के प्रमुख देवी मंदिर शाम को बिजली से जगमग रहे। आदेश को देखते हुए वितरण खंड की ओर से नवरात्र में फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को सतर्क किया गया है। इसकी वजह से शाम तक मंदिरों में पूजा-पाठ चलता रहा।
विज्ञापन
केस-
शहर के करीब लोहरामऊ स्थित देवी मंदिर पर नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की सुबह से ही बड़ी भीड़ रही। सुबह से बिजली रहने से श्रद्धालुओं का दर्शन व पूजा-पाठ भोर से ही शुरू हो गया था। मंदिर पर देर शाम तक श्रद्धालुओं के दर्शन व पूजा-पाठ का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा भी की और रीति-रिवाज के अनुसार कड़ाही (पूड़ी व हलुआ) भी चढ़ाया।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी राजेंद्र मिश्रा का कहना है पहली बार बिजली की अच्छी व्यवस्था नवरात्र में रही। यह व्यवस्था आगे के दिनों में रहे तो बहुत अच्छा रहेगा। कहते हैं कि नवरात्र को देखते हुए जनरेटर की व्यवस्था की गई है लेकिन बिजली नहीं रहने से मेले की रौनक गायब हो जाती। बिजली से मेले की रौनक बनी है।
विज्ञापन