{"_id":"f9e377003600029658494675a7839637","slug":"derailment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरा टॉवर वैगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरा टॉवर वैगन
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। इलेक्ट्रिक लाइन की मरम्मत कर रहा टॉवर वैगन बुधवार की सुबह निहालगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर डिरेल हो गया। पटरी से टॉवर वैगन के उतरते ही इमरजेंसी हूटर बज उठा। अप व डाउन रूट की गाड़ियों को सिंदुरवा व अढ़नपुर स्टेशनों पर रोक दिया गया। घटना से लखनऊ रूट साढ़े चार घंटे तक बाधित रहा। कॉशन के सहारे एक घंटे बाद यात्री गाड़ियों को उप लाइनों से गुजारा गया। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
टॉवर वैगन निहालगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर बुधवार की सुबह 10.30 बजे इलेक्ट्रिक लाइन की मरम्मत कर रहा था। इसी बीच टॉवर वैगन के पहिए रेलपथ से नीचे उतर गए। डिरेलमेंट की सूचना पर हूटर बज उठा और रेल कर्मचारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इंजीनियर, सिग्नल, परिचालन समेत सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
निहालगढ़ की तरफ आ रही फरक्का एक्सप्रेस, डुप्लीकेट पंजाब मेल, उपासना एक्सप्रेस को सिंदुरवा व अढ़नपुर स्टेशनों पर रोक दिया गया। घटना के एक घंटे बाद कॉशन के सहारे मुख्य व उप लाइनों से यात्री गाड़ियों को निकाला गया। शाम तीन बजे टॉवर वैगन को ट्रैक से हटाकर लाइनों को दुरुस्त कर लिया गया। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।