{"_id":"61a26eab0ce1713ce17e2745","slug":"dengue-sultanpur-news-lko6063843130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर में मिले डेंगू के पांच मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर में मिले डेंगू के पांच मरीज
विज्ञापन
6. सुल्तानपुर में जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में मच्छरदानी में बैठे मरीज।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में डेेंगू के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर पांच डेेंगू के मरीज पाए गए। जिन्हें जांच के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल से 49 मरीजों का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए रायबरेली भेजा गया है।
पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल के डेेंगू वार्ड में पांच मरीजों को भर्ती कराया गया है। करौंदीकलां के अमरनाथ (19), कुछमुछ के विपिन दुबे (25), खैराबाद के विनय कुमार की पत्नी मीनू (35) समेत पांच लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। अभी अमरनाथ, विपिन व मीनू का उपचार चल रहा है। अन्य दो की तबीयत ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
रोज 10 से 12 डेेंगू के टेस्ट हो रहे
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में इस सीजन में अभी तक कुल 75 मरीज डेेंगू पॉजिटिव मिले हैं। पैथालॉजी से एलाइजा टेस्ट के लिए 49 मरीजों का सैंपल रायबरेली के लैब में भेजा गया है। वहां से 17 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें से कई मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय रोज करीब 10 से 12 टेस्ट किए जा रहे हैं। लैब टैक्नीशियन शेष नाथ ने बताया कि जिला अस्पताल में डेेंगू की जांच किट से की जाती है। इसमें एनएस-वन/आईजीएम/आईजीजी की पुष्टि होती है। गंभीर मरीजों के सैंपल को एलाइजा जांच के लिए रायबरेली स्थित लैब में भेजा जाता है।
विज्ञापन
सीबीसी जांच जरूरी
डेेंगू के बुखार में मरीज को तेज बुखार आता है। कभी-कभी ठंड के साथ बुखार चढ़ता है। शरीर के जोड़ों में मरीज को दर्द महसूस होता है। ऐसी अवस्था में मरीज को चिकित्सक को दिखाते हुए अपने खून की सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) जांच करवानी चाहिए।
डेेंगू वार्ड की मॉनिटरिंग कर रही चिकित्सकों की टीम
अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से डेंगू को लेकर अलर्ट है। अस्पताल में डेंगू का वार्ड आरक्षित किया गया है। चिकित्सकों की टीम डेंगू वार्ड की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है। डेेंगू पीड़ित मरीजों के लिए बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है। संदिग्ध बुखार से पीड़ित मरीजों को भी यह सुविधा दी जा रही है। डेंगू वार्ड में तीन मरीजों का उपचार चल रहा है। इस सप्ताह भर्ती दो मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। चिकित्सकों को डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों की देखरेख करने की हिदायत दी गई है। डॉ. एससी कौशल, सीएमएस।