{"_id":"5d486bd48ebc3e6c914abe11","slug":"demonstrating-the-body-on-the-road-sultanpur-news-lko4748515125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति की हत्या को लेकर गांव से लेकर सड़क तक रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति की हत्या को लेकर गांव से लेकर सड़क तक रोष
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वलीपुर बाजार में रविवार सुबह हुई प्रधान पति की हत्या के विरोध में सोमवार को महमूदपुर गांव से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने गांव के बाहर हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे एडीएम प्रशासन और एएसपी सिटी के समझाने बुझाने के बाद करीब तीन घंटे बाद लोग शांत हुए।
दोपहर बाद गमगीन माहौल में परिवारीजनों ने गोमती किनारे हेमनापुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के हेमनापुर प्रधान साधना यादव के पति सुरेश यादव (35) की रविवार की सुबह वलीपुर बाजार में सेमती गांव के मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
फायरिंग में जग नारायण उर्फ जग्गा कोरी और करिया दुबे भी घायल हुए थे। दोनों का इलाज ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। रविवार की रात प्रधान पति का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह हत्या से नाराज लोग आक्रोशित हो गए।
ग्रामीणों ने गांव के बाहर महमूदपुर के पास हलियापुर-सुल्तानपुर सड़क मार्ग जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस व पीएसी भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों की मांग थी कि जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस के साथ ही आर्थिक सहायता और परिवार की सुरक्षा किए जाने की घोषणा करें।
प्रदर्शन की जानकारी के बाद एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह भी पहुंच गई। एडीएम ने प्रधान के नाम से शस्त्र लाइसेंस और परिवार की सुरक्षा किए जाने का भरोसा दिया।
करीब तीन घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवारीजनों ने गोमती नदी के किनारे हेमनापुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।