फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Delhi Police questioned a youth suspected of unauthorized transactions in his account.

Sultanpur News: खाते में अनधिकृत लेनदेन, दिल्ली पुलिस ने की संदिग्ध युवक से पूछताछ

Tue, 14 Oct 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police questioned a youth suspected of unauthorized transactions in his account.
जयसिंहपुर। दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को जयसिंहपुर के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दिल्ली क्राइम ब्रांच प्रभारी शिव प्रकाश के नेतृत्व में टीम महमूदपुर सलारपुर निवासी एक युवक को दोपहर में हिरासत लेकर जयसिंहपुर कोतवाली पहुंची। यहां पूछताछ की। टीम प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा थाने में दर्ज केस के मुताबिक, आरोपी के बैंक खाते में कई बार लाखों रुपये का अनधिकृत लेन-देन हुआ है। यह रकम कथित रूप से जालसाजी और साइबर क्राइम से जुड़ी बताई जा रही है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को उसके पिता की सुपुर्दगी में छोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed