फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Deed was done by showing wrong boundary, report on 13 people

Sultanpur News: गलत चौहद्दी दिखाकर कराया बैनामा, 13 लोगों पर रिपोर्ट

Fri, 05 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deed was done by showing wrong boundary, report on 13 people
सुल्तानपुर। राजस्व परिषद के फैसले को छिपाते हुए गलत चौहद्दी दिखाकर दूसरे की जमीन बेचने और धोखाधड़ी में कोतवाली नगर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुड़वार के सरैया पूरे बिसेन निवासी असगर अली के मुख्तारआम अब्दुल वहीद ने तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों पर अपनी जमीन को फर्जी तरीके से मिलीभगत करके बेचने के मामले का जिक्र किया है। आरोप है कि मोहम्मद रकीब , हजरत अली, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद हसीब, असगर अली , बृजेश शुक्ल, रियाज अहमद, वसीम अहमद, प्रतीक तिवारी , एकलाख अहमद, मोहम्म्द सैफ, मोहम्मद साहिल व सादिक हुसैन ने विवादित जमीन जानते हुए भी बैनामा करा लिया है।
विज्ञापन

अब्दुल वहीद के अधिवक्ता ने बताया कि राजस्व परिषद ने जिलाधिकारी का दो साल पुराना नक्शा व विभाजन आदेश निरस्त कर दिया है। इसके बाद उनकी घटी हुई भूमि फिर से उनके गाटे में समाहित हो गई। मोहम्मद रफीक आदि ने उसे अपना बताकर छल कपट और धोखाधड़ी करते हुए विक्रय कर दिया। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed