फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Decapitated body of young man found in field

Sultanpur News: खेत में मिला युवक का सिर कटा शव

Tue, 11 Jun 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Decapitated body of young man found in field
धम्मौर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के सोमनाभार बिकना गांव के पास खेत में सोमवार को एक युवक का सिर कटा शव मिला। काफी खोजबीन के बाद युवक का सिर बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन




धम्मौर थाना क्षेत्र के सोमनाभार बिकना गांव की सीमा पर स्थित खेत में सुबह करीब नौ बजे बकरी चराने गए ग्रामीणों ने एक बिना सिर का शव पड़ा देखा। मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। युवक का सिर कटा शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का काटकर धड़ करीब दो सौ मीटर दूरी पर फेंका पाया गया। धम्मौर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन



ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान अफलेपुर निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई। सूचना पर एसपी सोमेन बर्मा ने सीओ शिवम मिश्र व एसएचओ तरुण कुमार पटेल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में इस हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन










ई-रिक्शा एजेंसी पर काम करता था युवक
मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के अफलेपुर गांव निवासी आलोक कुमार पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आलोक अमहट में एक ई-रिक्शा एजेंसी पर काम करता था। उसे रविवार की रात करीब नौ बजे दो युवक एजेंसी से अपने साथ ले गए थे। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो आलोक के पिता अनिल कुमार ई-रिक्शा एजेंसी पर गए। एजेंसी पर पता चला कि आलोक बाइक वहीं पर खड़ी करके अपने दो मित्रों के साथ कहीं गया है। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अनिल का कहना है कि उनके पुत्र को कैसे यहां लाकर हत्या हुई है, यह कुछ समझ में नहीं आ रहा है। परिजनों का कहना है कि आलोक का किसी से झगड़ा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed