{"_id":"618d5c53063bdf5da05470fe","slug":"death-sultanpur-news-lko6039945118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ित किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ित किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। डेंगू पॉजिटिव एक किशोर की बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन छात्र को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
लंभुआ नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन मार्ग निवासी सचिन शर्मा (17) पुत्र पिंटू शर्मा को करीब एक सप्ताह पहले बुखार था। सचिन की तबीयत खराब होने पर पिता ने एक निजी चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज शुरू किया था, लेकिन हालत नहीं सुधरी तो बुधवार की देर शाम स्थानीय सीएचसी में सचिन को भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। बृहस्पतिवार की सुबह सचिन को गंभीर हालत में परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजन सचिन का शव लेकर वापस घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम करन वर्मा ने बताया कि सचिन को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव थी। प्लेटलेट्स भी काफी कम थी। इसलिए उसे रेफर किया गया था।