फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Death report of former village head filed in case registered against former MLA

Sultanpur News: पूर्व विधायक पर दर्ज केस में पूर्व ग्राम प्रधान की मृत्यु आख्या दाखिल

Wed, 13 Mar 2024 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Death report of former village head filed in case registered against former MLA
सुल्तानपुर। पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके समर्थकों पर दर्ज केस में आरोपी रहे पूर्व ग्राम प्रधान की मृत्यु आख्या मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में दाखिल कर दी। धनपतगंज थाने के सिपाही का बयान दर्ज करने के बाद एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

मायंग गांव में गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 24 अगस्त 2006 को कूरेभार थाने में तत्कालीन एसओ जेएल सरोज ने इसौली के तत्कालीन सपा विधायक चंद्रभद्र सिंह साेनू व उनके 400 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में 22 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रुद्र प्रताप मदन सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी बनाए गए सेमरौना के पूर्व प्रधान संजय सिंह की 27 जून 2021 को मृत्यु हो गई थी। कोर्ट ने उनकी मृत्यु आख्या तलब की थी। मंगलवार को पूर्व ग्राम प्रधान की मृत्यु आख्या धनपतगंज थाने के सिपाही मंगल सिंह यादव ने दाखिल की। शासकीय अधिवक्ता वैभव पांडेय ने सिपाही का बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed