{"_id":"65c92fb4809a994892020767","slug":"death-of-a-prisoner-sentenced-to-life-imprisonment-in-jail-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-109509-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जेल में निरुद्ध आजीवन कारावास के सजायाफ्ता बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जेल में निरुद्ध आजीवन कारावास के सजायाफ्ता बंदी की मौत
Mon, 12 Feb 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध सजायाफ्ता बुजुर्ग बंदी की रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। अन्य कैदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन बीमार बंदी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बंदी श्वांस रोग से पीड़ित था।
अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव निवासी तौफीक (77) वर्ष 1984 में हुई एक हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध था। जेल प्रशासन के मुताबिक उसे आजीवन कारावास की सजा न्यायालय की ओर से दी गई थी। वह जुलाई 2022 में जिला कारागार में निरुद्ध हुआ था।
जेल प्रशासन ने उसकी मौजूदा आयु व दशा को देखते हुए उसे अधिक आयु के लोगों के लिए बनाई गई अलग बैरक में रखा था। इस बैरक में तौफीक के साथ आठ अन्य कैदी की रहने की व्यवस्था की गई थी। रविवार सुबह उस बैरक के अन्य कैदियों ने बंदीरक्षकों को तौफीक की सांस फूलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन उसे लेकर आनन-फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को यह जानकारी दी। कोतवाली नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल अधीक्षक अनिल गौतम ने बताया कि तौफीक सजायाफ्ता था। वह लंबे समय से सांस की बीमारी से परेशान था। रविवार को उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी।

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड