फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body thrown in Gomti after killing the young man

अधेड़ की हत्या कर गोमती नदी में फेंका शव

Tue, 03 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in Gomti after killing the young man
सुल्तानपुर। तीन दिन पूर्व खेत की रखवाली कर रहे युवक को अगवा कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह हलियापुर के पूरे मल्लाहन गांव के पास गोमती नदी से अधेड़ का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना अयोध्या के हसराजपुर गांव से जुड़ी है।
अयोध्या के दुल्लामऊ अमराई गांव निवासी राजबक्स यादव का भाई राजकरन यादव (45) और गंगाबक्स यादव अपने मामा रामसूरत के घर हसराजपुर गांव में रहते थे।
दोनों भाई हसराजपुर गांव में ही 10 बीघा भूमि खरीदकर उसपर खेती करते थे। हसराजपुर गांव के महेंद्र सिंह का खेत भी राजकरन के खेत के पास था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।
विज्ञापन

पिछले 31 अगस्त को राजकरन खेत की रखवाली करने गया था, जहां महेंद्र सिंह समेत चार लोगों ने उसे अगवा कर हत्या कर दी थी। एक सितंबर को जब राजकरन घर नहीं पहुंचा तो छोटा भाई गंगा बक्स उसे तलाशते खेत पहुंचा, जहां पर चारपाई रखी गई थी, वहां खून पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबक्स ने भाई को अगवा कर हत्या किए जाने की तहरीर अयोध्या के मवई थाने में दी थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। मंगलवार की सुबह सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे मल्लाहन गांव के पास गोमती नदी में ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा।
शव मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने आस-पास के अन्य थानों में शव पाए जाने की सूचना प्रसारित की।

सूचना के बाद पहुंचे राजबक्स ने शव की शिनाख्त राजकरन के रूप में की। एएसपी ग्रामीण शिवराज ने बताया कि मृतक के भाई राजबक्स की तहरीर पर मवई थाने में महेंद्र सिंह, जगत सिंह निवासी हसराजपुर, सूरज निवासी बहराज का पुरवा और पवन पासी निवासी तालगांव थाना मवई जिला अयोध्या के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हलियापुर थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हलियापुर थाने की पुलिस मवई थाने की पुलिस के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed