{"_id":"61cb62ef7c76ec58ec407270","slug":"day-along-drizzling-shivers-sultanpur-news-lko610988912","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी ने बढ़ाई सिहरन, आसमान में दिन भर छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी ने बढ़ाई सिहरन, आसमान में दिन भर छाए रहे बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार की सुबह से बूंदाबांदी होती रही। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। बूंदाबांदी से आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे मौसम यथावत रहने का अनुमान जताया है।
सोमवार को हल्के बादल रहने के बाद मंगलवार को आसमान में दिन भर घने बादल छाए रहे। बादलों के बीच दोपहर बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर से शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी का क्रम जारी रहा। बादल छाए रहने से दिन भर धूप नहीं निकली। बूंदाबांदी से लोग जरूरी कार्य से निकल रहे थे। बूंदाबांदी ने सिहरन बढ़ा दी। आगामी दिनों में ठंड में और इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है।
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम पारा 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया कि आगामी 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बूंदाबांदी व कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उधर, बूंदाबांदी के बीच मंगलवार को क्रय केंद्रों पर पहुंचा किसानों का धान तौल नहीं होने से भीगता रहा। केंद्रों से राइस मिलों पर भेजने के लिए ट्रकों पर लदा किसानों से खरीदा गया धान भी भीगता रहा। जयसिंहपुर व कुड़वार क्रय केंद्र पर किसानों के कई ट्रैक्टर धान तौल के लिए खड़े रहे। मौसम खराब होने से तौल में भी बाधा आती रही। तौल नहीं होने से किसान अपना धान बचाने के लिए उस पर पल्ली डालते रहे। यही हाल कुडव़ार क्रय केंद्र पर भी रहा।