फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dariyapur hotspot zone seal till 14 august

14 तक सील किया गया दरियापुर हॉट स्पॉट जोन

Tue, 04 Aug 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
dariyapur hotspot zone seal till 14 august
सुल्तानपुर। शहर में बढ़े कोरोना संक्रमण को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने दरियापुर क्षेत्र को मिलाकर बनाए गए हॉट स्पॉट जोन को 14 अगस्त तक के लिए सील कर दिया है। जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों को बंद कराते हुए मार्गों को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया है। इस जोन में सिर्फ मेडिकल, आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति, सैनिटाइजेशन में लगे पासधारक कर्मियों को ही जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

लोगों के लिए बैंकों से राशि की निकासी के लिए सचल एटीएम सेवा शुरू करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस व राजस्व कर्मियों ने कंटेनमेंट जोन के मार्गों को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया है। साथ ही अन्य मार्गों पर भी चेकिंग बढ़ा दी है। बंदी से आवागमन कम हो गया है।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर चिह्नित किए गए कंटेनमेंट जोन व हॉट स्पॉट जोन में प्रशासन व पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम सी. इंदुमती के मुताबिक कृष्णानगर मोहल्ले में अभी तक 22 कोविड-19 के मरीज मिल चुके हैं। इसी मोहल्ले से दरियापुर व अन्य कंटेनमेंट जोन की सीमाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए डीएम सी. इंदुमती ने छह कंटेनमेंट को मिलाकर बनाए गए हॉट स्पॉट जोन को मंगलवार को पूूरी तरह सील करा दिया। जोन का नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार को नामित किया है। डीएम ने कहा कि मेडिकल इमरजेंसी के लिए जोन के लोग एंबुलेंस की मदद ले सकते हैं लेकिन किसी को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी।
डीएम के निर्देश पर पुलिस व राजस्व कर्मियों ने नगर क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन व हॉट स्पॉट जोन को जाने वाले मार्गों की बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया है। प्वॉइंट पर पुलिस व राजस्व कर्मी तैनात किए गए हैं। सख्ती बढ़ने व लॉकडाउन जारी रहने से मंगलवार को भी शहर सूना रहा। अधिकांश मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।
दुकानें बंद रहने से घर-गृहस्थी के रोजमर्रा सामानों की खरीदारी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खासकर किराना संबंधी सामानों के लिए लोग परेशान रहे। फिलहाल प्रशासन बढ़ते संक्रमण को लेकर अभी शहर में कोई रियायत देने के पक्ष में नहीं है। एसडीएम रामजी लाल का कहना है कि जरूरी सामानों की आपूर्ति कराई जा रही है।
मोहल्लेवार शुरू हुआ सर्वे
शहर में बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्लेवार घर-घर सर्वे व सैंपलिंग कराना फिर शुरू कर दिया है। इसके लिए टीम गठित की गई है। टीम को प्रत्येक दिन के लिए मोहल्ला आवंटित किया गया है। एसडीएम सदर रामजी लाल के मुताबिक 24 अगस्त तक नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में सैंपलिंग व सर्वे का कार्य पूरा हो जाएगा।
एंटीजन व ट्रूनेट जांच में मिले 20 पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तीन अगस्त को कराए गए एंटीजन व ट्रूनेट जांच में जिले में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के मरीज हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने रिपोर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि तीन अगस्त को कराए एंटीजन किट से टेस्ट में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती 13 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 20 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 822 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed