फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dakshin bharat darshan train will visit 07 religious places of south

सात तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी ‘दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन’

Fri, 06 Aug 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
dakshin bharat darshan train will visit 07 religious places of south
सुल्तानपुर। दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन का संचालन 17 सितंबर को होगा। आईआरसीटीसी की ओर से संचालित इस ट्रेन में 13 दिन की यात्रा का पैकेज है। इस ट्रेन से रामेश्वरम, मदुरई, त्रिवेंद्रम, तिरुपति बालाजी समेेत सात तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पैकेज में यात्रियों के लिए नाश्ता, भोजन, स्थानीय बसों से यात्रा व धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। गोरखपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन से लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशन के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने 17 से 29 सितंबर के बीच दक्षिण भरत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का यात्रा पैकेज 13 दिनों का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैकेज में श्रद्धालु यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरई (मीनाक्षी मंदिर), त्रिवेंद्रम (पद्मनाभम मंदिर), कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली (रंगनाथ स्वामी मंदिर), रेनुगुुंटा (तिरुपति बालाजी) व मल्लिकार्जुन तीर्थ स्थल के दर्शन कराए जाएंगे।
इस ट्रेन में यात्रा करने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, कानपुर व झांसी स्टेशनों से मिलेगी।
ऑनलाइन होगी टिकट की बुकिंग
आईआरसीटीसी के लखनऊ रेंज उत्तरीय क्षेत्र के प्रबंधक आनंद सरोज पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन 17 सितंबर से संचालित होगी। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति का किराया 12,285 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

जल्द ही ट्रेन का शेड्यूल संबंधित रेलवे स्टेशनों को भेज दिया जाएगा। यात्रा के लिए लोग आईआरसीटीसी कार्यालय व आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed