{"_id":"58da94c54f1c1b6b3a63dc16","slug":"dak-sewak-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान डाकघर पर डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान डाकघर पर डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन
Amarujala Bureau
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर पर की सभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीएस कमेटी की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रधान डाकघर पर डाकसेवकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान डाकसेवकों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। छह अप्रैल को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले ग्रामीण क्षेत्रों के डाकसेवकों ने शहर के प्रधान डाकघर के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए ग्रामीण डाकसेवक संघ के प्रांतीय सचिव सीपी तिवारी ने कहा कि जीडीएस कमेटी की सभी सकारात्मक सिफारिशों को एआईजीडीएसयू के सुझावों के साथ लागू किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार डाक सेवकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को दिल्ली में धरना प्रदर्शन की योजना है। प्रदर्शन में पूरे देश के डाक सेवक शामिल होंगे। डाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में दिलीप तिवारी, सीपी तिवारी, तेज बहादुर, रंजना यादव, दिलीप तिवारी, कृष्ण प्रताप, राम सुरेमन गुप्ता, दिनेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन