{"_id":"59c53be54f1c1b91688b600c","slug":"cyclone-hits-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवंडर से अमेठी के छह गांवों में तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवंडर से अमेठी के छह गांवों में तबाही
Amarujala Bureau
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार दोपहर बाद शुरू हुए झमाझम बारिश के बीच आंशिक क्षेत्र में आए बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। तूफान से जहां एक गाय मर गई वहीं कई बिजली के पोल जमींदोज हो गए। कुछ लोगों के मकान की कच्ची दीवार भी ढह गई और कई पेड़ उखड़ गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर बाद अमेठी तहसील के संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र में आए बवंडर ने छह गांवों में भारी तबाही मचाई। बवंडर इतना तेज था कि जरौटा का बहेलियापुर, नया का परवा, उत्तरगांव के राजा का का पुरवा और कटरा में भारी नुकसान हुआ। आंशिक क्षेत्र में प्रभावित बवंडर से कई बिजली के पोल धराशायी हो गए। दर्जनों पेड़ गिर पड़े। लोगों के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। कटरा निवासी रामलखन मौर्य व स्वामानीथ मौर्य की कच्ची दीवार गिर पड़ी। जगतपाल का छप्पर उड़ गया। धर्मेंद्र मौर्य के घर के सामने स्थित पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनका टिन शेड ढह गया। सीताराम मौर्य के नलकूप पर पेड़ गिर पड़ा, जिससे उसकी टंकी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
राममूरत मौर्य के सामने स्थित सोलर लाइट उखड़ गई। बहेलियापुर के बनवारीलाल के दरवाजे पर स्थित पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से उनकी गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक बवंडर 300 मीटर दायरे में ही प्रभावी रहा। करीब दो मिनट रहे बवंडर का प्रकोप देख ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं दूसरी ओर अलीगंज में शुक्रवार को दोपहर बाद आए बवंडर ने क्षेत्र के कई गांवों में जमकर कहर ढाया। तूफान की चपेट में आने से क्षेत्र के बबुरी, मनियारी, टिकरिया, ऊंचगांव, बेनी राय का पुरवा में मकान, पेड़, छप्पर, टीनशेड उखड़ जाने से संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। बेनीराय का पुरवा निवासी विंधई के छप्पर पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने से उनकी दो बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन