फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CT scan has been closed in the trauma center for three days.

Sultanpur News: ट्रॉमा सेंटर में तीन दिनों से सीटी स्कैन बंद

Tue, 16 Jan 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
CT scan has been closed in the trauma center for three days.
अमहट (सुल्तानपुर)। ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित सीटी स्कैन मशीन तकनीकी खामी के चलते तीन दिनों से ठप है। इसके चलते मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। मजबूरी में उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाहर से जांच कराने में उनकी जेब ढीली हो रही है। विभागीय अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन


पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) व्यवस्था के तहत संचालित सीटी स्कैन जांच केंद्र (अमहट) की हालत इन दिनों खराब है। शनिवार दोपहर बाद तकनीकी खराबी के चलते मशीन का संचालन ठप हो गया। केंद्र प्रभारी सुरेश विश्वकर्मा ने इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन व केंद्र संचालक कंपनी क्रस्ना डायग्नोस्टिक सेंटर के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


स्थानीय कर्मियों के प्रयास के बाद भी मशीन की खामी दूर नहीं की जा सकी। रविवार को दिल्ली से आई इंजीनियरों की टीम ने मशीन की खामी दूर करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। लिहाजा 72 घंटों से ज्यादा समय से सीटी स्कैन जांच सेवा बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिदिन औसतन 60 मरीजों की होती है जांच
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अधीन सीटी स्कैन जांच केंद्र में रोजाना औसतन 60 से 70 मरीजों की जांच की जाती है। बीमारी के बारे में समय से जानकारी न होने के कारण रोगियों को अपेक्षित इलाज नहीं मिल पा रहा है। दुर्घटनाओं में जख्मी लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे मरीजों को मजबूरन निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से रुपये खर्चकर जांच करानी पड़ रही है।

धम्मौर निवासी विनय ने बताया कि सोमवार को वह अपनी मां की जांच कराने के लिए सीटी स्कैन सेंटर गए। मशीन खराब होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा। इसी तरह सोमवार को सीटी स्कैन सेंटर पर पहुंचे दोस्तपुर निवासी सना, लंभुआ निवासी एसबी सिंह व दूबेपुर निवासी राजनाथ वर्मा की भी जांच नहीं हो पाई। इन लोगों को भी निराश होकर लौटना पड़ा।




दिल्ली से मंगवाया गया नया केबल
तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में पता चला है कि सीटी स्कैन मशीन की ऑप्टिक फाइबर केबल फुंक गया है। दिल्ली से नया केबल मंगवाया गया है। मंगलवार तक जांच सेवा बहाल करा दी जाएगी।
- डॉ. एसके गोयल, सीएमएस मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed