फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CT scan center's air condition system fails, investigation stalled

Sultanpur News: सीटी स्कैन सेंटर का एयर कंडीशन सिस्टम फेल, जांच ठप

Tue, 07 May 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 07 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
CT scan center's air condition system fails, investigation stalled
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन सेंटर (अमहट) का संचालन इन दिनों गड़बड़ा गया है। आए दिन तकनीकी खामी के चलते जांच सेवाएं घंटों प्रभावित रहना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सीटी स्कैन सेंटर का एयर कंडीशन सिस्टम सोमवार को दोपहर में फेल हो गया।
विज्ञापन



दोपहर में केंद्र के भीतर के तापमान को नियंत्रित करने वाले दोनों एसी (एयर कंडीशनर) एक साथ जवाब दे गए, जिससे सेंटर के अंदर का तापमान बढ़ गया और स्कैनर मशीन गर्म होकर अपने आप ही बंद हो गई। लिहाजा दोपहर करीब 12 बजे जांच सेवा ठप हो गई। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए कई मरीजों की जांच नहीं हो सकी। शाम पांच बजे के बाद भी जब जांच सेवा बहाल नहीं हुई तो मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन




केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल को दी, जिसके बाद तकनीशियनों की टीम को सीटी स्कैन केंद्र भेजा गया। जांच करने पर पता चला कि दोनों एयर कंडीशनर के मोटर जल गए हैं। केंद्र प्रभारी सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि मरम्मत का कार्य जारी है। देर शाम तक जांच सेवा शुरू होने की उम्मीद है। सोमवार को कुल 80 मरीजों का पंजीकरण किया गया था। दोपहर 12 बजे तक 50 मरीजों की जांच हुई थी। 30 मरीजों की जांच लंबित है। एसी की खामी दुरुस्त होते ही जांच सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed