फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CT scan and ultrasound examination could not start

Sultanpur News: शुरू नहीं हो सकी सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड जांच

Fri, 22 Nov 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
CT scan and ultrasound examination could not start
सुल्तानपुर। अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन जांच बृहस्पतिवार को भी शुरू नहीं हो सकी है। जांच के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शुक्रवार को भी दोनों जांचें नहीं होंगी।
विज्ञापन

अमहट स्थित ट्राॅमा सेंटर में लगी सीटी स्कैन जांच मशीन शनिवार से बंद है। मशीन का सॉफ्टवेयर खराब होने के से बंद करना पड़ा है। मशीन अभी एक हफ्ते पहले ही सही हुई थी। सेंटर प्रभारी आमोद ने बताया कि कंपनी को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है। उधर, रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच भी बंद है।
विज्ञापन

यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरपी सिंह सप्ताह में तीन दिन जांच के लिए आते थे। 15 नवंबर से उनकी तबीयत खराब होने से उन्होंने छुट्टी ले ली है। उनके न रहने से यह जांच भी बंद है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि स्थायी रेडियोलॉजिस्ट के लिए शासन को पत्र लिखकर मांग की गई है। सीटी स्कैन मशीन ठीक करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही दोनों सेवाएं चालू हो जाएंगी।- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed