{"_id":"debc935900fa4925a585cd20282733e3","slug":"crowds-on-buses-due-to-raksha-bandhan-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व पर बसों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व पर बसों में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शनिवार को रोडवेज बसों में भीड़ उमड़ पड़ी। गंतव्य तक जाने के लिए यात्री सवारी वाहन के लिए भटकते रहे। रोडवेज बस स्टेशन के बाहर यात्रियों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
शनिवार को रक्षाबंधन के पर्व पर शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन के बाहर यात्री वाहन के इंतजार में भटकते दिखाई पड़े। परिवहन निगम की ओर से बसों का पुख्ता इंतजाम नहीं होने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर के समय बस स्टेशन के सामने यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
रोडवेज की इक्का-दुक्का बसों के आने पर यात्रियों की भीड़ बसों में बैठने के लिए धक्का-मुक्की करती रही। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से थोड़ी ही देर में बसें भर जाती रहीं। रोडवेज डिपो के जिम्मेदार अधिकारी यात्रियों की सुविधा को लेकर लापरवाह बने रहे।
विज्ञापन