फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crowd in emergency, less beds available

Sultanpur News: इमरजेंसी में भीड़, कम पड़े बेड

Sun, 02 Jun 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 02 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crowd in emergency, less beds available
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता। -संवाद
सुल्तानपुर। प्रचंड गर्मी से आमजन की सेहत बहुत खराब हो रही है। इससे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लग रही है। शनिवार शाम सात बजे तक पिछले 43 घंटों के भीतर इमरजेंसी में आए 223 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इससे अस्पताल के सारे बेड फुल हो गए। ऐसे में दस अतिरिक्त बेड भी लगाने पड़े। यही नहीं शुक्रवार शाम को तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ गई थी।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह से जिस तरह भीषण गर्मी पड़ रही है, उससे घर से बाहर निकलने वालों की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। यही वजह है कि शॉक की वजह से एक दिन में छह मौतें बृहस्पतिवार को दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को रात नौ बजे के करीब इमरजेंसी में इतनी भीड़ हो गई थी कि सीएमएस डॉ. एसके गोयल अपने कुछ सहयोगियों के साथ पहुंचे और मरीजों की भीड़ व हंगामे के हालात देख पुलिस भी बुलवाई। शुक्रवार को कुल 152 मरीज भर्ती कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी दिनभर इमरजेंसी में भीड़ बनी रही। शाम सात बजे तक 71 मरीज भर्ती कराए जा चुके थे और बाकी का इलाज स्ट्रेचर आदि पर किया जा रहा था। माना जा रहा है कि रात नौ बजे के करीब एक बार फिर मरीजों की भीड़ बढ़ सकती है। ये हालात देखते हुए प्रशासन ने सीएमओ और प्राचार्य को नियमित रूप से अस्पताल में विजिट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed