फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crossing remained closed for eight hours

Sultanpur News: आठ घंटे बंद रही क्रॉसिंग, आवागमन प्रभावित

Fri, 09 Feb 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Crossing remained closed for eight hours
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर ट्रैक की मरम्मत व स्लीपर बदलने का काम बृहस्पतिवार को किया गया। इसके चलते हसनपुर रेलवे क्राॅसिंग आठ घंटे तक बंद रही। इससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए अन्य रास्तों से आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन


लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर बंधुआकला स्टेशन के निकट बृहस्पतिवार को स्लीपर बदलने व ट्रैक मरम्मत का काम किया गया। इसकी वजह से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। आठ घंटे तक क्रॉसिंग बंद होने से हजारों ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के हसनपुर, तिवारीपुर, मठिया, महराजगंज, बीबीपुर, कुड़वार, देवलपुर, खंजाची का पुरवा व लाली का पुरवा आदि गांवों के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल पथ निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि स्लीपर बदलने व ट्रैक की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आज भी आठ घंटे बंद रहेगी हसनपुर क्रॉसिंग
बंधुआकला रेलवे स्टेशन के निकट हसनपुर क्रॉसिंग शुक्रवार को ट्रैक मरम्मत के चलते सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। रेल पथ निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शाम तक स्लीपर बदलने का काम होगा। क्षेत्र के ग्रामीण दादूपर क्रॉसिंग से आवागमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed