फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crops lying in the fields, the pace of the market also slowed down.

Sultanpur News: खेतों में बिछी फसल, बाजार की रफ्तार भी थमी

Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Crops lying in the fields, the pace of the market also slowed down.
 धनपतगंज के कुप्पा गांव में गिरी धान की फसल। संवाद
सुल्तानपुर। मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में धान और गन्ने की तैयार फसल खेतों में गिर गई। सब्जियों के खेतों में पानी भरने से पालक और मूली की फसल प्रभावित हुई है। बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार भी सुस्त रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। दोपहर 12 बजे अचानक बादल छाए और करीब पांच मिनट हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। करीब एक घंटे तक धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 3.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश से खेत और बाजार प्रभावित
धनपतगंज। पीपरगांव के किसान अंशुमान सिंह और अंगद सिंह तथा कनेहटी पंडितपुरवा के अतुल व राजेंद्र ने बताया कि धान, गन्ने और सब्जियों के खेतों में पानी भरने से फसल प्रभावित हुई है। लागत निकलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। व्यापारी मनोराम जायसवाल, विजय मोदनवाल और बब्लू सेठ ने बताया कि बारिश के कारण ग्राहक कम निकल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों पर भी असर
कुड़वार। मंगापुर के अशोक ने बताया कि धान की फसल गिरने से उपज प्रभावित होने की आशंका है। इसरौली के सुनील मौर्य, पूरे कालीचरन के राम प्रसाद व रामसरन ने बताया कि मूली और पालक के खेतों में पानी भरने से जमावट प्रभावित हो सकती है। तोरई, भिंडी और कद्दू भी प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक स्थानीय आवक घटने से बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हैं। तोरई, लोबिया और मूली 40 से 50 रुपये किलो तक बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed