{"_id":"610433a08ebc3e42f67d8199","slug":"criminal-arrested-sultanpur-news-lko589182999","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
7. सुल्तानपुर में आरोपी के बारे में जानकारी देते एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के बगिया गांव के पास करीब तीन वर्ष पूर्व देसी शराब के ठेके के सेल्समैन पर फायरिंग कर आठ हजार रुपये लूट के मामले में फरार बदमाश को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
शराब ठेके के सेल्समैन संजय सिंह निवासी थरिया थाना हैदरगंज जिला अयोध्या पर अगस्त 2018 को फायरिंग करके बदमाशों ने आठ हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस की जांच में पता चला कि जानलेवा हमला और लूट के मामले में अजय देव शुक्ला उर्फ सूर्यभान निवासी गोपालपुर कोतवाली जयसिंहपुर जिला सुल्तानपुर शामिल है।
अन्य आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अजयदेव शुक्ला फरार चल रहा था। अजय की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक घनश्याम यादव और जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने अजय देव शुक्ला को बरौसा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली में रहकर काट रहा था फरारी
सुल्तानपुर। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अजय देव शुक्ला पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर लूटपाट के मामले के बाद से अजय फरार चल रहा था।
इस बीच अजय दिल्ली में रहकर फरारी काट रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान कभी-कभी वह नोएडा व गजियाबाद में आता-जाता था। आरोपी के पास से 3510 रुपये के साथ ही आधार कार्ड और पैन बरामद किया गया है।