{"_id":"59de471c4f1c1bf4688b5414","slug":"youth-murdered-over-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Amarujala Bureau
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंचे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक बुजुर्ग को भी गोली लगी है। फायरिंग के दौरान की गई पत्थरबाजी में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गोली से घायल बुजुर्ग को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हत्या की सूचना पाते ही एसपी, एएसपी ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। फिलहाल अभी तक पीड़ित पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
अखंडनगर थाना क्षेत्र के रतनपुर मैरवा गांव निवासी रामसिंह (65) और अशोक उपाध्याय पड़ोसी हैं। दोनों के घरों के सामने आबादी की जमीन है। जिसपर कब्जे को लेकर राम सिंह का अशोक से विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व अशोक उपाध्याय विवादित भूखंड पर निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत राम सिंह ने पुलिस से की थी। सूचना के बाद पहुंची पुुलिस ने निर्माण कार्य को रोकवा कर एक हफ्ते में निस्तारण करने की बात कही थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अशोक उपाध्याय ने कुछ लोगों को बाहर से बुलाकर निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया। निर्माण होता देखकर राम सिंह का भतीजा शिव शंकर उर्फ कल्लू सिंह (38) पुत्र जय सिंह वहां पहुंचा और काम करने से लोगों को मना किया। इस बीच राम सिंह भी वहां पहुंच गए। राम सिंह व शिवशंकर सिंह (चाचा-भतीजा) की अशोक उपाध्याय से तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन
इस बीच अशोक उपाध्याय के पक्ष से मौजूद लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। शिव शंकर के सीने और राम सिंह के पैर में गोली लगी और वे दोनों जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर रामसिंह के परिवारीजन भी वहां पहुंचे और हमलावरों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के दौरान अशोक उपाध्याय के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए और वे भी ईंट-गुम्मा चलाने लगे। किसी तरह से शिवशंकर को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ गोली से घायल रामसिंह को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामसिंह के परिवार की तरफ से की गई पत्थरबाजी में अशोक उपाध्याय के पक्ष से मीना तिवारी (45) पत्नी नरेंद्र तिवारी, पूनम (35) पत्नी अशोक, राजमणि (65) व पिंकू शुक्ला (28) घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। भूमि विवाद में हत्या की सूचना पाते ही एसपी अमित वर्मा, एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ कादीपुर देवी प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने थानाध्यक्ष सचिन राठी को फायरिंग में शामिल आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इस बाबत एसओ सचिन राठी ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।