{"_id":"58629b584f1c1b132ceeafa9","slug":"youth-murdered-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम बाइकसवार युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेशाम बाइकसवार युवक की गोली मारकर हत्या
Amarujala Bureau
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बाइक से निकले युवक की सरेशाम हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद जामों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के कारणों की वजह का पता नहीं चल सका है। वारदात जामों थाना क्षेत्र के रामगंज गांव के पास हुई।
विज्ञापन
जामों थाने के के पूरे गुरौली तिवारी मजरे सूखी बाजगढ़ का अखिलेश तिवारी (30) पुत्र वासदेव तिवारी मंगलवार की शाम घर से बाइक से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच परिवारीजनों को रामगंज गांव के पास गोली चलने की खबर मिली। सूचना मिलने के बाद जब परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो अखिलेश की बाइक रामगंज पुलिया के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन
बाइक से कुछ दूरी पर अखिलेश का शव पड़ा था। अखिलेश के सिर पर गोली के निशान थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जामों थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जता रही है। जानकारी पाकर एसपी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन