फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth murdered, Body found in car

घर से बुलाकर युवक का कत्ल, कार में मिली लाश

Thu, 29 Jun 2017 09:00 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 29 Jun 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered, Body found in car
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

हयातनगर गांव से बुलाकर एक युवक की अजीजपुर गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव कार में ड्राइविंग सीट के ठीक बगल में लहूलुहान हालत में पाया गया। युवक के सीने व कनपटी पर गोली मारी गई थी। हत्यारों ने कार पर भी फायरिंग की थी। कार पर गोली के तीन निशान पाए गए हैं। हत्या की सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।             

विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी विजय नारायण उर्फ मोनू शर्मा (25) पुत्र राज नारायण शर्मा बुधवार की रात घर पर मौजूद था। रात करीब साढ़े आठ बजे विजय नारायण के मोबाइल पर किसी ने फोन करके उसे बुलाया था। उसके बाद दो-तीन युवक विजय के घर पहुंचे और उसे चलने को कहा। विजय नारायण अपनी कार से तीनों युवकों के साथ निकला था। देर रात तक विजय वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को संदेह हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह इसी थाना क्षेत्र के महादेवपुर-मिश्रौली संपर्क मार्ग पर स्थित अजीजपुर बाग में कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। महादेवपुर गांव के एक ग्रामीण ने कार में विजय नारायण का लहूलुहान शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने घटना स्थल की जांच के बाद थानाध्यक्ष गोसाईगंज सुरेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। हत्या की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। विजय नारायण को दो गोली मारी गई थी। एक गोली विजय की कनपटी पर लगी थी, जबकि दूसरी उसके सीने पर। कार पर भी गोली के तीन निशान पाए गए हैं।             

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed