{"_id":"c2a7382be28aff990d7da3c86f43ebbf","slug":"youth-coming-out-of-bank-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लौट रहे युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से लौट रहे युवक को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे साइकिल सवार युवक से दो युवकों ने तमंचा सटाकर छह हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियावलाल का पुरवा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद शरीफ गुरुवार को ग्रामीण बैंक वलीपुर शाखा से रुपये निकालने के लिए गया था। अब्दुल रहमान ने बैंक से छह हजार तीन सौ रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में वलीपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन
अचानक हुई घटना से अब्दुल रहमान सकते में आ गया। दोनों युवक अब्दुल रहमान से 63 सौ रुपये लूटने के बाद फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। इस बाबत चौकी इंचार्ज वलीपुर सुनील कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन