फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man died in road accident in Sultanpur

बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा

Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Young man died in road accident in Sultanpur
इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र त्रिसुंडी के सामने सेना भर्ती में शामिल होने पहुंचे एक अभ्यर्थी को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में घायल युवक को जवानों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के सराय दलपतपुर गांव निवासी राम मिलन यादव का बेटा भरत लाल यादव (19) शुक्रवार रात पीपरपुर थाना क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र पहुंचा था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भरतलाल यादव को भर्ती में शामिल होना था लेकिन तड़के तीन बजे ही सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में सीआरपीएफ के जवानों ने भरतलाल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भरतलाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed