फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   X MLA son thrashed policemen

पूर्व विधायक पुत्र ने पांच पुलिस कर्मियों को पीटा

Sun, 10 Sep 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 10 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
X MLA son thrashed policemen
12 पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

वाहन चेकिंग के दौरान समर्थक की मोपेड पकड़े जाने से नाराज पूर्व विधायक के बेटे ने समर्थकों के साथ दरोगा और चार सिपाहियों की पिटाई कर दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर हाल में हमलावरों को गिरफ्तार करने का पुलिस को आदेश दिया। देर रात तीन दरोगा के साथ 20 पुलिस कर्मियों ने पूर्व विधायक के घर पर छापा मारकर उनके पौत्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


साथी की पिटाई से नाराज पुलिस कर्मियों ने विधायक के घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने पीड़ित दरोगा की तहरीर पर पूर्व विधायक के बेटे व पौत्र समेत पांच नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी तरफ पूर्व विधायक ने पुलिस कर्मियों पर घर में लूटपाट करने का आरोप मढ़ा है। 
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब छह बजे जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात दरोगा पवन मिश्र प्राइमरी पाठशाला जयसिंहपुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मोपेड सवार राम उजागिर विश्वकर्मा वहां पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने राम उजागिर को रोककर कागजात मांगे। राम उजागिर विश्वकर्मा ने वाहन का कागजात नहीं होने की बात कहते हुए पूर्व विधायक व सपा नेता राम रतन यादव के बेटे व बगिया गांव के प्रधान राम विशाल यादव से फोन पर बात करते हुए मोबाइल दरोगा पवन मिश्र को थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई पवन मिश्र ने पूर्व विधायक के बेटे से बात करने से इंकार कर दिया। इससे पूर्व विधायक के बेटे का पारा चढ़ गया और वे समर्थकों के साथ चेकिंग स्थल पर पहुंच गए। प्रधान रामविशाल की दरोगा पवन मिश्र से कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच पूर्व विधायक के बेटे ने समर्थकों के साथ दरोगा पवन मिश्र, सिपाही वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार व विजय कुमार की पिटाई कर दी। प्रधान मोपेड छुड़ाकर राम उजागिर को साथ लेकर चले गए। घटना से आहत दरोगा पवन मिश्र ने इसकी सूचना एसपी अमित वर्मा को दी। एसपी ने दरोगा की पिटाई में शामिल सभी आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार करने का आदेश दिया।


एसपी के सख्त रुख को देखते हुए जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात तीन दरोगा व 20 पुलिस कर्मी पूर्व विधायक के आवास पर रात करीब साढ़े आठ बजे छापा मार दिया। छापे के दौरान पूर्व विधायक के बेटे राम विशाल के पुत्र अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। दरोगा पवन मिश्र की पिटाई से नाराज पुलिस कर्मियों ने पूर्व विधायक के घर में तोड़फोड़ भी की। जयसिंहपुर पुलिस ने दरोगा पवन मिश्र की तहरीर पर पूर्व विधायक के बेटे राम विशाल यादव, पौत्र अंकित समेत पांच नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed