{"_id":"5921c42e4f1c1b3c6a535e6c","slug":"women-dies-of-electric-current-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में तार घेर कर दौड़ाए करंट से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में तार घेर कर दौड़ाए करंट से महिला की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 21 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
वनरोज से फसल बचाने के लिए खेत के चारों तरफ तार घेर कर उसमें दौड़ाए गए करंट की चपेट में रविवार को एक महिला आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनारी गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र के सोनारी मजरे माल्हीपुर निवासी कल्लू कोरी की पत्नी देवमति (40) रविवार की सुबह खेत गई थी। वहीं पास में ही गांव के किसान गोकुल प्रसाद यादव ने फसल को वनरोजों से बचाने के लिए लोहे का खेत में लोहे तार घेर कर करंट दौड़ा दिया था। महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। खेत से वापस लौटते समय देवमति अचानक तार दौड़े करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही देवमति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
काफी देर तक जब देवमति घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसकी तलाश शुरू किए। परिवार वालों को देवमति गोकुल के खेत के चारों तरफ लगाए गए तार से चिपकी मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति ने थाने में गोकुल के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि पति की तहरीर पर गोकुल प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन