फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wife attacks husband, dies.

झगड़े में शराबी पति पर किया प्रहार, मौत

Tue, 29 Mar 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

देवकली सरैया गांव में पति के शराब पीने को लेकर दंपती में हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी का हाथ टूट गया।  मंगलवार की सुबह एएसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के देवकली सरैया गांव निवासी विजय बहादुर सिंह (35) पुत्र स्व. राज बहादुर सिंह को शराब की लत थी। विजय बहादुर सिंह का आए दिन अपनी पत्नी अनीता सिंह से शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे विजय बहादुर बाजार से शराब पीकर घर पहुंचा था। घर में खाना नहीं बना था।
विज्ञापन


इसे लेकर विजय बहादुर और अनीता में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अनीता ने घर के आंगन में रखी मुगरी से विजय बहादुर के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर बरामदे में रखी चारपाई पर लेट गया। उसके बाद घायल अवस्था में अनीता कमरे में बच्चों के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह विजय बहादुर चारपाई पर मृत मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एएसपी विनय कुमार सिंह, एसओ कूरेभार केसरी आजाद फॉरेंसिक टीम के साथ देवकली सरैया गांव पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूना लिया। पुलिस ने आंगन में पड़ी मुगरी बरामद कर ली है।


पुलिस अनीता को पूछताछ के लिए थाने लाई। पूछताछ में अनीता ने पति पर मुगरी से प्रहार करने की बात कुबूूल कर ली। एसओ कूरेभार केसरी आजाद ने बताया कि मृतक की बहन लक्ष्मी की तहरीर पर अनीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में अनीता का हाथ टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed