फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Whole family beaten

खपराडीह में दबंगों  ने कुनबे को पीटा

Wed, 07 Jun 2017 10:08 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 07 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Whole family beaten
जेवर भी लूटे - फोटो : अमर उजाला

खपराडीह गांव में मंगलवार की देर शाम दबंगों का कहर एक परिवार पर टूट पड़ा। घर में मौजूद महिलाओं की पिटाई के बाद जेवरात भी लूट लिया। पीड़ित कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही लॉकअप में डाल दिया। बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से छूटे पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।             

विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के खपराडीह गांव निवासी सती राम के घर गांव के ही दबंगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि घर में मौजूद महिलाओं को डंडे से पीटने के बाद जेवरात लूट लिए। घर पर पत्थरबाजी कर टिनशेड तोड़ डाला। महिलाओं की चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से उन्हें बचाया। हमले के वक्त सतीराम बाजार गए थे। वापस लौटने पर सतीराम आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही लॉकअप में डाल दिया।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे पुलिस ने उसे फटकार लगाते हुए घर भेज दिया। बुधवार को सतीराम ने पुलिस अधीक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed