फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers agitated after murder.

अधेड़ की हत्या, शव रखकर प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। कोहरा गांव में बुधवार सुबह चाय की दुकान खोलने पहुंचे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हत्या और प्रदर्शन की सूचना पाते ही एसपी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गईं। एसपी के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूना लिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी विश्वनाथ (58) पुत्र बरसातू राजभर गांव के पास ही चाय की दुकान करता था। रोजाना की तरह विश्वनाथ घर से सुबह करीब पांच बजे दुकान खोलने के लिए निकला था। विश्वनाथ दुकान के पास पहुंचा ही था कि उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।  हत्या और प्रदर्शन की सूचना पाते ही एसपी सोनिया सिंह, एएसपी प्रद्युम्न सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ वहां पहुंच गए।  करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस बाबत एसओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक के बेटे अनिल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed