फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Valipur Market under police survillance

वलीपुर बाजार में पसरा सन्नाटा

Thu, 10 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी सदस्य जमील अहमद की हत्या के दूसरे दिन भी वलीपुर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रहीं। पीएसी के जवानों और पुलिस कर्मियों के बूट बाजार की खामोशी को तोड़ते रहे। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार थानाध्यक्षों की टीम गठित की है।

विज्ञापन


पुलिस 15 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  एसपी सोनिया सिंह ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओ कुड़वार अंजुल कुमार, एसओ कूरेभार डीके सिंह, एसओ अखंडनगर एफआर खां और पूर्व में बल्दीराय थानाध्यक्ष रहे देवेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की है। पुलिज कर्मियों ने बुधवार की रात 20 से अधिक स्थानों पर छापा मारकर 15 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर गुरुवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में जमील अहमद के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन


जमील के घर लगा तांता
बल्दीराय। वलीपुर गांव में गुरुवार को लोगों का तांता लगा रहा। इसौली विधायक अबरार अहमद, लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शकील अहमद, सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव, सपा जिला महासचिव मोहम्मद अहमद, खुर्शीद अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। आसपास के गांवों के लोग भी घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed