{"_id":"581385ca4f1c1b6779bc1901","slug":"vakil-shot-at-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को मारी गोलियां सड़क जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील को मारी गोलियां सड़क जाम कर प्रदर्शन
Amar ujala Bureau
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी न्यायालय आ रहे अधिवक्ता को शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन युवकों ने तीन गोलियों मारीं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वकील पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएम व एसपी के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। अधिवक्ता पर हुए हमले के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोट निवासी अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह (45)शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से दीवानी आने के लिए बाइक से निकले थे। वे कटावां मार्ग पर स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस के पास पहुंचे थे तभी सड़क किनारे खड़े एक युवक ने उन्हें रोक लिया। जब तक विजय प्रताप कुछ समझते दो युवक बाइक से पीछे से पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
तीन गोली लगते ही अधिवक्ता नीचे गिर पड़े। जिला अस्पताल में एएसपी विनय कुमार सिंह, नगर कोतवाल आजाद सिंह केसरी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घायल अधिवक्ता का बयान लिया। विजय प्रताप की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अधिवक्ता पर जानलेवा हमले की सूचना जैसे ही दीवानी पहुंची अधिवक्ताओं में रोष फैल गया।