फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uncontrollable car got strike two man, died

बेकाबू कार ने दो को रौंदा

Sat, 27 May 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car got strike two man, died
- फोटो : अमर उजाला
ककवा-अमेठी मार्ग पर स्थित मंगलपुर गांव के पास शनिवार सुबह बाइक सवार युवकों को कार ने रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


हादसे के शिकार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। रायबरेली के चौधराना मोहल्ला सलोन कस्बा निवासी मोहम्मद शमीम (47) साथी मोहल्ला निवासी सलाउद्दीन ऊर्फ पप्पू (55) के साथ शनिवार सुबह बाइक से किसी कार्य से अमेठी जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के ककवा-अमेठी मार्ग पर स्थित मंगलपुर गांव के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में बाइक सवार मोहम्मद शमीम, सलाउद्दीन उर्फ पप्पू व कार सवार अरुण कुमार सिंह निवासी पलिया थाना धम्मौर, अनिल सिंह निवासी राकी थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ व अनमोल सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी फैजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल मोहम्मद शमीम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सलाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed