{"_id":"6ada6b676e7e84428206044b","slug":"two-accused-of-stealing-a-womans-purse-sent-to-judicial-custody-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-213054-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिला का पर्स चुराने के दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिला का पर्स चुराने के दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे
Fri, 23 Oct 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर पर महिला का पर्स चोरी करने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया था। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जॉनी निवासी गांव लाइनदार, वार्ड नंबर 13, तहसील जुलाना, जिला जींद (हरियाणा) और रविंद्र निवासी गांव धमतान साहिब, डाकघर गोहरी, तहसील नरवाना, जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की नकदी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्तूबर 2026 को हमीरपुर जिले की रहने वाली महिला अपने पिता के साथ बस अड्डा पहुंची थी। उसे वहां से लदरौर जाना था। महिला के पास दो कैरी बैग और तीन बड़े बैग थे। उसने तीन बड़े बैग अपनी सीट से दो-तीन सीट आगे रखे थे, जबकि दोनों कैरी बैग अपनी सीट पर रखे थे।
विज्ञापन
बस में भीड़ होने के कारण महिला कुछ सामान निकालने के लिए उठी और फिर अपनी सीट पर बैठ गई। भोटा बस स्टैंड पहुंचने पर उसे अपना एक कैरी बैग गायब मिला। बैग में पर्स और मोबाइल फोन था। पर्स में 5200 रुपये नकद थे।
बैग गायब होने पर महिला ने शोर मचाया तो बस में मौजूद कुछ यात्रियों ने बताया कि पीछे की सीट पर बैठे चार युवक हमीरपुर में ही उसका पर्स उठा ले गए थे। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भोटा में पकड़ लिया।
एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।