{"_id":"57658fb34f1c1b224b11b628","slug":"two-young-man-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने दो युवकों को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने दो युवकों को रौंदा
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जमौली गांव के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। लोगों की मदद से पुुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। धम्मौर थाना क्षेत्र के शाहपुर सरकंडेडीह निवासी आजाद (28), मुजीब (24) पुत्रगण मोबीन अहमद शुक्रवार को बाइक से फैजाबाद गए थे। दोनों भाई देर रात बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में कूरेभार थाना क्षेत्र के जमौली गांव के पास सुल्तानपुर से फैजाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद तेज गति से भाग रहे चालक ने एक अन्य बाइक सवार पप्पू (20) पुत्र मेवालाल निवासी भैरवपुर टिकरा थाना हैदरगंज जिला फैजाबाद को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुजीब को मृत घोषित कर दिया। घायल अन्य दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पप्पू को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।