{"_id":"58f0fe744f1c1bbb4ccf554e","slug":"two-years-girl-died-falling-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के गड्ढे में डूबने से मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप के गड्ढे में डूबने से मासूम बच्ची की मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव में शुक्रवार की सुबह खलिहान के पास खेल रही मासूम बच्ची की नलकूप के पास बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। खेत में काम कर रहे परिवारीजनों को उसका शव गड्ढे में उतराता मिला। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
अखंडनगर थाना क्षेत्र के पलिया देवापुर गांव निवासी राम संवारे की ससुराल गोसाईगंज थाने के उघड़पुर गांव में है। वह करीब दो वर्ष से अपनी पत्नी गुंजा व बेटी छोटी (2) के साथ अपनी ससुराल में ही रहता है। वह अपने साले सरदार के साथ मजदूरी करके जीवनयापन करता है। मजदूरी में उसका साथ पत्नी गुंजा भी देती है। शुक्रवार की सुबह राम संवारे, उसकी पत्नी गुंजा उघड़पुर में ही खेत में गेहूं की फसल की कटाई का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
गुंजा अपनी पुत्री छोटी को भी खेत लेकर गई थी। खेत में सरदार व उसके साथी भी गेहूं की फसल काट रहे थे। जिस खेत में सभी गेहूं की कटाई कर रहे थे ठीक उसी के पास एक निजी नलकूप है। नलकूप के पास बने गड्ढे में पानी भरा था। छोटी खेत खेलते-खेलते कब गड्ढे के पास पहुंच गई, फसल काट रहे परिवारीजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद खेत में फसल काट रही गुंजा की निगाह पीछे की ओर गई तो बच्ची नदारद दिखी।
विज्ञापन
फसल काट रहे लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की तो उसका शव नलकूप के पास बने गड्ढे में उतराता मिला। यह देखते ही मौके पर कोहराम मच गया। बच्ची की मौत की जानकारी पाकर आसपास को लोग भी मौके पर पहुंच गए। सब इस घटना को लेकर हैरान थे।