फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two years girl died falling in pond.

नलकूप के गड्ढे में डूबने  से मासूम बच्ची की मौत

Fri, 14 Apr 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 14 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two years girl died falling in pond.
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव में शुक्रवार की  सुबह खलिहान के पास खेल रही मासूम बच्ची की नलकूप के पास बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। खेत में काम कर रहे परिवारीजनों को उसका शव गड्ढे में उतराता मिला। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन



 अखंडनगर थाना  क्षेत्र के पलिया देवापुर गांव निवासी राम संवारे की ससुराल गोसाईगंज थाने के उघड़पुर गांव में है। वह करीब दो वर्ष से अपनी पत्नी गुंजा व बेटी छोटी (2) के साथ अपनी ससुराल में ही रहता है। वह अपने साले सरदार के साथ मजदूरी करके जीवनयापन करता है। मजदूरी में उसका साथ पत्नी गुंजा भी देती है। शुक्रवार की सुबह राम संवारे, उसकी पत्नी गुंजा उघड़पुर में ही खेत में गेहूं की फसल की कटाई का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


गुंजा अपनी पुत्री छोटी को भी खेत लेकर गई थी। खेत में सरदार व उसके साथी भी गेहूं की फसल काट रहे थे। जिस खेत में सभी गेहूं की कटाई कर रहे थे ठीक उसी के पास एक निजी नलकूप है। नलकूप के पास बने गड्ढे में पानी भरा था। छोटी खेत खेलते-खेलते कब गड्ढे के पास पहुंच गई, फसल काट रहे परिवारीजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद खेत में फसल काट रही गुंजा की निगाह पीछे की ओर गई तो बच्ची नदारद दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल काट रहे लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की तो उसका शव नलकूप के पास बने गड्ढे में उतराता मिला। यह देखते ही मौके पर कोहराम मच गया। बच्ची की मौत की जानकारी पाकर आसपास को लोग भी मौके पर पहुंच गए। सब इस घटना को लेकर हैरान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed