{"_id":"5914a1af4f1c1baa7c854049","slug":"two-workers-assault-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर दो मजदूरों में मारपीट, एक मरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी को लेकर दो मजदूरों में मारपीट, एक मरा
सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर कमरौली थाना क्षेत्र स्थित कंपनी से हत्या आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरौली थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूपीएसआईडीसी के सेक्टर 22 में बृहस्पतिवार की दोपहर एक शू कंपनी में खाना खाने के बाद दो मजदूरों के बीच पानी पीने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल एक मजदूर को लेकर साथी लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव लेकर साथी मजदूर जब लौटे तो कंपनी ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए शव अंदर ले जाने से मना कर दिया। इससे कंपनी के मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के सेक्टर 22 में एक प्राइवेट शू कंपनी है। कंपनी में ही राशिद अली (20), राशिद अली का चचेरा भाई इबरार अली और सकीउद्दीन निवासी पाली जिला हरदोई भी मजदूरी करते हैं।
बृहस्पतिवार की दोपहर जब कंपनी में मजदूरों के लिए लंच हुआ तो खाना खाने के बाद राशिद अली पानी पीने के लिए एक बोतल लेकर बाहर गया और उसमें पानी भरकर वहां पहुंचा, जहां अन्य मजदूर खाना खा रहे थे। इस दौरान सकीउद्दीन ने राशिद से पानी पीने को मांगा तो उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
राशिद अली ने सकीउद्दीन से कहा कि जाकर पानी खुद पी लो। इसी बात को लेकर राशिद और सकीउद्दीन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान राशिद के सीने पर चोट लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। राशिद को गंभीर हालत में अन्य मजदूर उठाकर कंपनी के समीप स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साथी मजदूर शव लेकर वापस पहुंचे तो कंपनी में तैनात गार्ड व अन्य अधिकारियों ने शव अंदर लाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज मजदूरों ने शव को गेट पर ही रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर कंपनी के अधिकारी भाग निकले। पुलिस ने मजदूरों को शांत कराया।