फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two teacher groups clash on streets

सड़क पर भिड़े शिक्षकों के दो गुट

Thu, 18 May 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 18 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two teacher groups clash on streets
दोनों पक्षों ने दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को मारपीट से दूर रहने की शिक्षा देने वाले गुरुजी बृहस्पतिवार को सरेराह आपस में ही भिड़ गए। विकास भवन के पास दो गुटों के शिक्षकों में मारपीट शुरू हो गई। एक गुट के शिक्षकों ने दूसरे गुट के शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट के दौरान कई शिक्षकों के कपड़े भी फट गए। एक शिक्षिका के साथ अभद्रता भी की गई। शिक्षकों के बीच हो रही मारपीट के दौरान राहगीर तमाशबीन बने रहे, जबकि पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों के शिक्षकों को छुड़ाया। पुलिस ने दोनों गुटों के शिक्षकों की तहरीर पर सात नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन


    
बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक शिक्षक गुट के शिक्षक दिनेश उपाध्याय, विनय प्रजापति और मालती सिंह विकास भवन पहुंचे। वहां उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष प्रशांत पांडेय के साथ कई शिक्षक मौजूद थे। दोनों गुटों के शिक्षकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विकास भवन के अंदर ही मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


एक शिक्षक गुट दूसरे शिक्षक गुट को विकास भवन के अंदर से दौड़ाकर बाहर ले गया और जमकर पीटा। शिक्षकों के बीच हुई मारपीट में  एक गुट से दिनेश उपाध्याय, विनय प्रजापति को चोटें आई हैं, जबकि मालती सिंह के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। दूसरे शिक्षक गुट से प्रशांत कुमार पांडेय घायल हुए हैं। दोनों गुट के शिक्षक लामबंद होकर कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिलीप पांडेय, प्रशांत कुमार उपाध्याय की तहरीर पर तीन नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है जबकि दिनेश उपाध्याय, विनय प्रजापति व मालती सिंह की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed