{"_id":"58c82e9d4f1c1bb76032aa3e","slug":"two-sect-clashed-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग में फूंकी नौ गुमटियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के हुड़दंग में फूंकी नौ गुमटियां
Amarujala Bureau
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
तनाव के बाद फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय थाना क्षेत्र के इरूल चौराहे पर होली के हुड़दंग के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। अराजकतत्वों ने नौ गुमटियों को आग के हवाले कर दिया और एक पिकअप को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में 14 लोग जख्मी हुए हैं। बवाल की सूचना पाते ही डीएम और एसपी समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को पीएचसी कूरेभार में भर्ती कराया गया, जहां से छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी-हैदरगंज रोड पर स्थित इरूल कस्बे में सोमवार को होली पर लोग रंग-अबीर खेल रहे थे। इसी बीच डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। अराजकतत्वों ने इरूल चौराहे पर स्थित नौ गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। आग से इरूल कस्बे में अफरातफरी मच गई। इस बीच अराजकतत्वों ने एक पिकअप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही कूरेभार थाने की पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची। एसओ ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस ने कूरेभार-हैदरगंज व कूरेभार सेमरी रोड पर एहतियातन आवागमन रोक दिया। अराजकतत्वों को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद अराजकतत्व भाग खड़े हुए।