फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two petrol pumps sealed

दो पेट्रोल पंपों की तीन मशीनें सील

Thu, 04 May 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 04 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two petrol pumps sealed
घटतौली की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर। पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर उपभोक्ताओं के तेल में की जा रही चोरी के खुलासे के बाद शासन के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को फिर तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा।

विज्ञापन


पांचोंपीरन में स्थित देवांश ऑटोमोबाइल्स पर मारे गए छापे में चेकिंग के दौरान एक डिस्पेंसर की सील से छेड़छाड़ पाई गई। मशीन से छेड़छाड़ मिलने पर टीम ने उसे सील कर दिया। इसके बाद कादीपुर रोड पर टेढ़ुई रतनपुर में स्थित गौरव ऑटोमोबाइल्स पर टीम ने छापा मारा। गौरव मोबाइल्स पर चेकिंग के दौरान दो मशीनों पर घटतौली पाई गई। दोनों डिस्पेंसर में प्रति पांच लीटर पेट्रोल पर 60 मिलीलीटर पेट्रोल कम पाया गया।
विज्ञापन


घटतौली पर टीम ने दोनों मशीनों को सील कर दिया है। चीनी मिल के पास स्थित रिलायंस के पेट्रोल पंप पर छापा मारकर टीम ने सभी मशीनों को चेक किया। हालांकि इस पर चेकिंग के दौरान मशीनें सही पाई गईं। टीम ने तीनों मशीनों को सील करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय ने बताया कि तीनों मशीनों की तकनीकी जांच के लिए टेक्निशियन को बुलाया गया है। लगातार दूसरे दिन पड़े छापे से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचा रहा।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed