{"_id":"5717b70c4f1c1bc6568b4887","slug":"two-kids-drowned-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती में डूबने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमती में डूबने से दो बच्चों की मौत
Amarujala Bureau
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे वजूपुर गांव में बुधवार की सुबह गोमती नदी में नहा रहे दो बच्चे पानी में डूब गए। अन्य बच्चों की चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने बच्चों की तलाश की लेकिन घंटों दोनों का पता नहीं चला। दोपहर बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला जा सका। दोनों की मौत से गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के वजूपुर गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज का बेटा मोहम्मद अरबाज (12) व फिरोज अहमद का बेटा मोनीस (11) बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
मोहम्मद अरबाज और मोनीश नदी में नहा रहे थे कि अचानक दोनों डूबने लगे। साथ मौजूद बच्चों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाते हुए गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने गोमती नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना पुलिस को देते हुए नदी के किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नदी में गोताखोर उतार दिया। दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को गोमती नदी से बाहर निकाला जा सका। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार के साथ ही गांव में कोहराम मचा है।