फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three youth dies as truck rolled over.

बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा

Fri, 13 Nov 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रवनिया पश्चिम गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरखाना कस्बे के भनौली रोड निवासी इमरान (20) पुत्र मोहम्मद अख्तर शुक्रवार की शाम को कस्बा निवासी इमरान (18) पुत्र सिकंदर व मोइनुद्दीन (18) पुत्र जैनुद्दीन के साथ बाइक संख्या यूपी 44 एक्स 4059 से सुल्तानपुर आया था। तीनों युवक देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव के पास लखनऊ से सुल्तानपुर की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 44 टी 9798 ने बाइक को सामने से रौंद दिया।
विज्ञापन


 दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में तीनों युवकों के शव ट्रक के नीचे फंस गए। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग दुर्घटना की सूचना पुलिस को देते हुए ट्रक के नीचे फंसे युवकों को निकालने में जुट गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसे तीनों युवकों के क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के वक्त बाइक सवार एक भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed