फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three pet animals die in fire

पशुशाला में लगी आग  से तीन मवेशियों की मौत

Tue, 10 Jan 2017 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 10 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Three pet animals die in fire
गांववालों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला

बल्दीराय थाने के पूरे लाल तिवारी मजरे ऐंजर गांव में स्थित एक पशुशाला में मंगलवार की भोर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से पशुशाला में बंधी एक गाय, एक बछिया व एक बछड़े की झुलसकर मौत हो गई जबकि दो गायें घायल हो गई। मवेशियों को बचाने में एक युवक समेत दो लोग भी झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर

विज्ञापन

काबू पाया। 

पूरे लाल तिवारी मजरे ऐंजर गांव निवासी शिव बहादुर तिवारी की पशुुशाला में मंगलवार की भोर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान पशुशाला में बंधी शिव बहादुर की एक गाय, एक बछिया व एक बछड़े की झुलसकर मौत हो गई। दो अन्य गायें भी आग की चपेट में आने से झुलस गईं।
विज्ञापन


मवेशियों को बचाने में शिव बहादुर तिवारी व गांव के ही विवेक कुमार भी झुलस गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से शिव बहादुर व विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर राजस्व कर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद अग्रहरि ने गांव पहुंचकर झुलसे पशुओं का उपचार किया। पीड़ित के मुताबिक आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed