{"_id":"d885ff2949014a0b6f7f653dc1cd6f0c","slug":"the-couple-robbed-51-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती को रोक 51 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती को रोक 51 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार छह बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े क्षेत्र के परतोष मानिक के पास दंपती से तमंचे के बल पर 50 हजार के जेवरात व एक हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज बाजार निवासी विनोद कुमार सिंह (35) पुत्र शीतला प्रसाद सिंह बाइक से पत्नी पिंकी सिंह (33) व पुत्र अंश (6) के साथ अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने के ग्राम पूरे जैतराज का पुरवा मजरे बड़गांव निवासी ससुर वीरेंद्र सिंह के घर जा रहे थे। रास्ते में दोपहर करीब एक बजे धम्मौर थाने के परतोष मानिक के पास पहुंचने पर तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर विनोद कुमार सिंह को रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर विनोद से एक हजार रुपये नकदी और पत्नी पिंकी सिंह से करीब 50 हजार रुपये के जेवर झुमकी, जंजीर, अंगूठी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित विनोद ने 100 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
धम्मौर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष वीनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।