फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tension prevails in Panchopeeran.

पांचोपीरन में दूसरे दिन रही तनावपूर्ण शांति

Tue, 15 Dec 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
पांचोपीरन गांव में मंगलवार को दूसरे दिन तनावपूर्ण शांति रही। पीएसी के साथ ही पुलिस के अधिकारी गांव पर निगाह लगाए रहे। कोतवाली नगर क्षेत्र के पांचोपीरन कस्बा निवासी पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खां के पिता मोहम्मद इरफान गनी व भाइयों ने सोमवार को गांव के ही हाजी मैनूद्दीन (65) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने पूर्व सांसद के घर व हॉस्टल में आगजनी कर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन


 पुलिस ने पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी और भाई सोनू उर्फ रिजवान को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद किया था। पांचोपीरन गांव में हाजी मैनूद्दीन की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी चाय-पान की सभी दुकानें बंद रहीं। पीएसी के साथ पुलिस के अधिकारी गांव का दौरा कर हालात का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद के पिता ने दी तहरीर


पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी ने प्रधान शाहजहां के पति मोईद अहमद उर्फ बड़कऊ समेत 53 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पूर्व सांसद के पिता के मुताबिक उन्होंने प्रधानी के चुनाव में मज्जू की पत्नी मुन्नी बेगम का समर्थन किया था। वह चुनाव हार गई थी। घटना के दिन निर्वाचित प्रधान के पति अपने समर्थकों के साथ पटाखे, गोला बारूद दगा रहे थे। खुशी में फायरिंग भी कर रहे थे। फायरिंग के दौरान ही उनपर जानलेवा हमला किया गया था। उनके पशु बाजार में आए कुछ लोगों ने जवाबी फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब से आ रहे बेटे
पांचोपीरन निवासी हाजी मैनूद्दीन की मौत की सूचना के बाद सऊदी में रहने वाले उनके बेटे वापस घर आ रहे हैं। बेटों के आने के बाद हाजी के शव को सुपुर्दे-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed